March 31, 2026

सुनील कुमार के प्रयास समूचे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे

चंबा के निवासी सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सुनील के द्वारा आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवोन्मेष और प्रयोग विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तनकारी प्रभाव डाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील के प्रयास न केवल शिक्षा की दिशा को नया मोड़ दे रहे हैं, बल्कि समूचे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं।

उन्होंने सुनील से कहा कि शिक्षा की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखें और अपने अद्वितीय योगदान से समाज को प्रेरित करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *