February 15, 2026

सुनील जाखड़ ने पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा की

सुधीर शर्मा, पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है कार्यकारिणी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी शांति है जबकि जालंधर के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी और राजेश बाघा को उप प्रधान नियुक्त किया है कार्यकारिणी में राकेश राठौर को महासचिव व कैप्टन अमरिंदर सिंह विजय सांपला और मनोरंजन कालिया को कोर कमेटी में शामिल किया गया है

टीम में जहां कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चेहरों को जगह मिली है वहीं भाजपा की पुरानी लीडरशिप का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस टीम में प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का साथ देने के लिए 12 उपप्रधान बनाए गए हैं जिनमें फाजिल्का से सुरजीत ज्यानी, जालंधर से के.डी. भंडारी, एस.ए.एस. नगर से सुभाष शर्मा, जालंधर से राजेश बग्गा, संगरूर से अरविंद खन्ना, भटिंडा से जगदीप सिंह नकाई, एस.ए.एस. नगर से बलबीर सिद्धू, गुरदासपुर से फतेहजंग सिंह बाजवा, लुधियाना से बिक्रम जीत सिंह चीमा, बठिंडा से गुरप्रीत सिंह कांगड़, फाजिल्का से मोना जसवाल और एस ए एस नगर से जैस्मीन संधानवालिया शामिल हैं। इसके इलावा 5 महासचिव बनाए गए हैं जिनमें जालंधर से राकेश राठौर, बठिंडा से दयाल सिंह सोढी, लुधियाना से अनिल सरीन, अमृतसर से जगमोहन सिंह राजू, और लुधियाना से परमिंदर सिंह बराड़ को सूची में स्थान दिया गया है। इस टीम में इनके इलावा 12 राज्य सचिव बनाए गए है। सूची किसान मोर्चा की जिम्मेवारी दर्शन सिंह नैनेवाल, महिला मोर्चा की जिम्मेवारी जै इंदर कौर, एस.सी. मोर्चा की जिम्मेवारी सुच्चा राम, माइनोरिटी मोर्चा की जिम्मेवारी थॉमस मसीह को और ओ.बी.सी. मोर्चा की जिम्मेवारी अमरपाल सिंह को सौंपी गई है। इसके इलावा कर्नल जयबंस सिंह को पार्टी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस सूची में पंजाब प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की भी घोषणा की गई है जिसमें प्रधान सुनील जाखड़ सहित पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोम प्रकाश, पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, एस.सी. कमीशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, राष्ट्रीय भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, चरणजीत सिंह अटवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, अमनजोत कौर रामुवालिया, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत बादल, हरजीत सिंह गरेवाल, केवल सिंह ढिल्लो, जंगी लाल महाजन, राज कुमार वेरका, दिनेश सिंह बब्बू, जीवन गुप्ता, सरबजीत सिंह विर्क, अविनाश चंदर, पी.एस. गिल शामिल हैं। इसके इलावा पार्टी द्वारा 6 स्पेशल इन्वाइटी कोर कमेटी सदस्य भी लिए गए हैं जिनमें सौदान सिंह, तरुण चुग, इकबाल सिंह लालपुरा, विजय रुपाणी, नरेंद्र रैना, सहित मंत्री श्रीनिवासुल्लु शामिल हैं। इस सारी सूची में कुल 67 सदस्यों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *