February 11, 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नेराज्य में मौजूदा आपदा जैसी स्थिति की समीक्षा के लिए आज शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। पिछले चार दिनों में बारिश में 157 प्रतिशत की वृद्धि के कारण पूरे राज्य में भारी क्षति हुई है। अवरूद्ध बहाली कार्यों में और तेजी लाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अब तक लगभग 400 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। शिमला शहरी क्षेत्र में बारिश के कारण 500 से अधिक पेड़ गिर गए हैं इसके दृष्टिगत वन विभाग को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए है ताकि गिरे हुए पेड़ों का समयबद्ध व उचित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। विद्युत और जलापूर्ति परियोजनाओं को बहाल करने के लिए भी हम युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *