सुक्खू ने सोलन में ज़िले के आपदा प्रभावित परिवारों को 11.31 करोड़ रुपए से अधिक राहत राशि प्रदान की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन में ज़िले के आपदा प्रभावित परिवारों को 11.31 करोड़ रुपए से अधिक राहत राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला सोलन में आपदा से 8700 परिवार प्रभावित हुए हैं जिनमें 377 परिवारों के घर पूरी तरह से तबाह हुए जिन्हें मकान बनाने के लिए मुआवजे के रूप में सात लाख रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त बिजली-पानी का कनेक्शन राज्य सरकार फ्री प्रदान कर रही है और घर निर्माण के लिए सीमेंट भी सरकारी दरों पर 280 रुपए प्रति बैग की दर से दिया जा रहा है।
