February 15, 2026

सुक्खू ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की

मोहित कांडा, आज दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान नड्डा जी से हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने उनसे बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह करने के साथ ही निर्माणाधीन नाहन, चम्बा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों का कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक धनराशि के लिए भी अनुरोध किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के अस्पतालों में ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ चिकित्सा प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर बल दिया ताकि प्रदेश के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *