सुक्खू ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक की
मोहित कांडा, आज चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अटल नवीकरण एवं शहरी परिवहन मिशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए अलग मापदंड अपनाने का आग्रह किया, जिसके प्रति केन्द्रीय मंत्री का भी सकारात्मक उत्तर मिला।
