April 10, 2026

सुक्खू ने उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे सभी 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रसन्नता जाहिर की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे सभी 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लंबे इन्तजार के बाद दुःख की घड़ी का अंत हुआ है जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इस बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए सभी एजेंसियों और बचाव दल के सदस्यों को बधाई देते हुए तथा मजदूरों के साहस और ज़ज्बे की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *