सुक्खू ने शिमला के अंतर्गत निजी वाहन दुर्घटना में 6 मजदूरों की मृत्यु होने पर दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला ज़िले की सुन्नी तहसील के अंतर्गत कढारघाट के समीप आज एक निजी वाहन दुर्घटना में 6 मजदूरों की मृत्यु होने पर दुःख व्यक्त किया है और शोकग्रस्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।उन्होंने इस हादसे में घायल 6 अन्य लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।
