February 22, 2026

सुक्खू ने मंडी के पास हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के कोटली उपमंडल के अंतर्गत धन्यारा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल सात लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतरीन इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *