February 18, 2026

सुक्खू ने परिवहन विभाग को 10 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए 107 ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 53 ई-चार्जिंग स्टेशन विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तथा 54 परिवहन विभाग के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने परिवहन विभाग को 10 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *