February 11, 2026

सुक्खू ने जिला कांगड़ा के सिद्धबाड़ी क्षेत्र के डॉ. मलकीयत सिंह को राष्ट्रपति मेडल मिलने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के सिद्धबाड़ी क्षेत्र के डॉ. मलकीयत सिंह को राष्ट्रपति मेडल मिलने पर बधाई दी है। डॉ. मलकीयत सिंह धर्मशाला महाविद्यालय में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मलकीयत सिंह की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने श्री मलकीयत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *