March 13, 2026

सुक्खू ने न्यायिक अकादमी में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी में आयोजित हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून की पढ़ाई से लोगों में आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है, चाहे वह व्यवसाय के लिए किसी भी क्षेत्र का चुनाव करें।

इस दौरान, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को कानून के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लॉज़ की मानद उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश, न्यायमूर्ति आर. महादेवन, HP उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया और HP राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *