आने वाले बजट में एड्स पीड़ित बच्चों के लिए योजना लाई जाएगी:सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार उन वर्गों की आवाज़ बन रही है, जो खुद अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचा नहीं सकते। आज शिमला में राज्य स्तरीय विश्व एड्स दिवस समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में एड्स पीड़ित बच्चों के लिए योजना लाई जाएगी। इसमें इन बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के प्रावधान किए जाएंगे।
