February 21, 2026

सुखबीर बादल ने भी वादा किया कि सरकार बनने के बाद उनकी मुश्किलों का हल निकाला जाएगा

अमृतसर , कसभा चुनाव 2024 की तैयारी में हर राजनीतिक दल जुटा हुआ है। इस तैयारी के बीच पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है। सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और अरदास की। इसके बाद सुखबीर बादल सीधे अटारी पहुंचे। वहां किसानों ने उन्हें उनकी शर्तें मानने पर समर्थन देने की बात कही। किसानों ने सरहद पर लगी कंटीली तारों के पार उनकी जमीनों के मसले को उठाया।

सुखबीर बादल ने भी वादा किया कि सरकार बनने के बाद उनकी मुश्किलों का हल निकाला जाएगा। सुखबीर बादल खुद यात्रा को लीड कर रहे हैं और प्रदेश के 47 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। जो हर दिन दो विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। साथ ही साथ फिरोजपुर, अमृतसर, भटिंडा और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्रों से भी गुजरेगी। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में से दो पर अकाली दल और दो पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। अकाली दल का सियासी आधार इन्हीं चारों क्षेत्रों में टिका हुआ है। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कल पार्टी की ओर से 1 फरवरी को शुरू होने वाली पंजाब बचाओ यात्रा का कैलेंडर जारी किया था। इसमें पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मोर्चों पर पूर्ण नाकामी को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *