December 27, 2025

सुखबीर बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की जनरल डेलीगेट बैठक के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया है। जिसके बाद पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

अमृतसर में श्री दरबार साहिब के परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हाल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पदाधिकारी के अलावा नई वर्किंग कमेटी गठित की गई। बैठक के दौरान सरदार बलविंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे परमजीत सिंह सरना ने समर्थन दिया। इस प्रस्ताव का समर्थन महेश इंदर सिंह गरेवाल ने भी किया और मौजूद डेलीगेट्स ने सुखबीर सिंह बादल को अध्यक्ष बनाए जाने की मंज़ूरी दी।

इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रपोज नहीं किया। इसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। अकाली नेता और इन चुनावों के लिए चुने गए रिटर्निंग ऑफिसर गुलजार सिंह रणिके ने बैठक के बीच बादल के नाम पर मोहर लगा दी। बादल ने करीब 5 महीने पहले पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था, क्योंकि उन्हें तनखैया घोषित किया गया था। इस दौरान गोल्डन टेंपल में सजा भुगतते हुए उन पर गोली भी चलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे। पार्टी अब नए सिरे से खुद को क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर मजबूत करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *