सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने एक महीने में बदल दिया सुजानपुर शहर का रंग रूप

जो कार्य कई वर्षों में नहीं हुए थे वह एक महीने में कर दिखाए
रजनीश, हमीरपुर: सुजानपुर के लोकप्रिय विधायक कै रणजीत सिंह ने कहा था की वे सुजानपुर को चंडीगढ़ तो नहीं पर सुन्दर जरूर बनाएंगे, वह कथन अब धरातल पर सत्य होता नजर आ रहा है।
हाल ही में सुजानपुर शहर में चल रहे सौंदर्य करण के कार्यों का खुद रणजीत सिंह ने जायजा लिया। जिसमें सुजानपुर के पार्किंग कार्य, गेट कार्य, और सुजानपुर में बने सभी चबूतरो के मरम्मत के कार्यों को भी देखा और जहाँ जहाँ कमी दिखाई दी वहाँ के लिए अधिकारियो क़ो उन कमियों क़ो ठीक करने के निर्देश दिए।
विधायक का सरल स्वभाव व हर कार्य की खुद समीक्षा करना जनता क़ो खूब रास आ रहा है।
कैप्टन रणजीत सिंह राणा से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को सुजानपुर का एक अलग रूप देखने को मिलेगा,जो कार्य 3 बार के विधायक 12 सालों में नहीं कर पाए वो आज जनता के आशीर्वाद से 8 महीने के कार्यकाल में करके दिखाए है। और आने वाले समय में सुजानपुर एक सुन्दर शहर बनकर उभरेगा। साथ ही उन्होंने उप मंडल अधिकारी को सुजानपुर में पद ग्रहण करने की बधाई दी।