December 23, 2025

दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते है : सुदर्शन शर्मा

रघुनाथ शर्मा बेबाक़, नुरपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से स्पष्ट हो गया की भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा में 27 साल का वनवास काटकर शनिवार को 48 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है जिसके लिए दिल्ली राजधानी भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
वहीं, दूसरी ओर लगातार चौथी बार सरकार बनाने का सपना देख रही आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को पिछली बार 62 सीटों की अपेक्षा मात्र 22 सीटें मिली है और कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शून्य पर सिमट गई। यह बातें प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहीं।
शर्मा ने कहा की राजधानी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार की है व कहा है कि वह दिल्ली की जनता का जनादेश कबूल करते है। एक संदेश जारी कर कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का जो भी निर्णय है, पार्टी उसे स्वीकार करती हैं।
सुदर्शन शर्मा ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ भाजपा को वोट रूपी आशीर्वाद दिया है वह उसकी उम्मीदों पर काम करेंगे।
शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जो गारंटियाँ अपने चुनाव मेनिफेस्टो में दी थी उनमें से आधी गांरटीयां प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आर्थिक साधन सीमित होने के बावजूद पूरी कर दी है व बाकी भी आगामी समय मे धीरे धीरे पूरी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *