February 20, 2026

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिये: अखिल बख्शी

वॉलीबाल कार्निवाल-प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशे से दूर रहें क्षेत्र के युवा

बेबाक़ रघुनाथ शर्मा, जसूर: रणजीत बक्शी जन कल्याण सभा नूरपुर की ओर से नूरपुर वॉलीबाल कार्निवल के तीसरे सीजन का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक जसूर के समीप बदुई ग्राउंड में किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष अखिल बख्शी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31,000, द्वितीय पुरस्कार 21,000 और तृतीय पुरस्कार 11,000 और चतुर्थ पुरस्कार 7,100 रुपये रखा गया है। अभी तक 34 टीमों द्वारा पंजीकरण करवाया जा चुका है। अकिल ने बताया कि नूरपुर वॉलीबाल कार्निवल सीजन- 3 में टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च शाम पांच बजे तक रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अपनी आइडेंटिटी कार्ड के साथ किसी भी स्कूल कॉलेज या अन्य संस्थान की टीम में भी इस कार्निवल में हिस्सा ले सकती हैं। वहीं एक पंचायत से दो से अधिक टीमें भाग नहीं ले सकेंगी।

रणजीत बक्शी जन कल्याण सभा नूरपुर के अध्यक्ष अखिल बख्शी ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं करवाने का उद्देश्य खेलो मे युवाओ को उच्च अबसर मुह्हैया करवाने के साथ साथ युवाओ को नशे से दूर रखना भी है। उन्होंने कहा हर बार की तरह इस तरह की प्रतियोगिताएं रंजीत बक्शी जन कल्याण सभा नूरपुर द्वारा करवाई जाती है । यह संस्था केन्द्रीय सरकार से रजिस्टर है। क्षेत्र के ऎसे कई युवा है जो रंजीत बक्शी जन कल्याण सभा नूरपुर के बैनर तले निकल कर अपना भविष्य बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *