February 16, 2026

विद्यार्थियों को जल सरंक्षण बारे जानकारी दी गई

दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में विद्यार्थियों को जल सरंक्षण के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर जलशक्ति विभाग उप मंडल दौलतपुर के कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह व बी. आर. सी. प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों को जल सरंक्षण के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पेयजल में फ्लोराइड , क्लोराइड , आयरन , नाईट्रेट , क्लोरीन इत्यादि के जांच के तरीके बताये ताकि शुद्द पेयजल की जाँच की जा सके | इस कार्यक्रम में मरवाड़ी स्कूल में पेयजल के नमूनों की जांच की गई जो सही पाए गए। इस मौके पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निशा कुमारी संदल , प्रवक्ता अनूप , संजय कुमार , सतनाम सिंह , रणेशवीर , अर्चना वर्मा , पपिन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *