February 15, 2026

राजकीय आदर्श विद्यालय लोदीपुर के छात्र साइंस सिटी भ्रमण के लिए रवाना हुए

सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब,
सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोदीपुर के विद्यार्थी साइंस सिटी कपूरथला के शैक्षणिक दौरे के लिए रवाना हुए। प्रिंसिपल अवतार सिंह डरोली ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचि विकसित करने और विज्ञान के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नोवी, दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक दौरा साइंस सिटी कपूरथला भेजा गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रमुख मनिंदर कौर, साइंस टीचर हरसिमरन सिंह और कमलजीत कौर, दीप शिखा सैनी, चरणजीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह ने किया। इस टूर में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही स्कूल ऑफ एमिनेंस की आधुनिक इमारत का उद्घाटन करने जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल सिंगापुर में, हेडमास्टर आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और रखरखाव के लिए कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड, चोंकीदार, ग्रेड-4 कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। अनेकों शिक्षकों को नियमित कर दिया गया है। छात्रों के लिए परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षकों को उनकी योग्यता के अनुसार सम्मानित किया गया है। बिजनेस ब्लास्टर ने छात्रों के कौशल को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। डॉ. संजीव गौतम, हरमिंदर सिंह ढाहे चेयरमैन जिला योजना समिति, जसपाल सिंह ढाहे, दीपक सोनी, कमिकर सिंह दाढ़ी, जसप्रीत जेपी, कैप्टन गुरनाम सिंह, डॉ. जरनैल सिंह, जसवीर सिंह अरोरा, दीपक आंगरा, दविंदर सिंह सिंधु आदि नेताओं ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों की सराहना की है और मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस पर धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *