March 12, 2026

सवेरा स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 6 गोल्ड मैडल, 4 सिल्वर मैडल तथा 6 कांस्य पदक : मलिक

झज्जर, जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद झज्जर द्वारा संचालित सवेरा स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इन खेलों में झज्जर के अलावा अन्य जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि सवेरा स्कूल के बच्चों ने खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में 6 गोल्ड मैडल, 4 सिल्वर मैडल तथा 6 कांस्य पदक प्राप्त कर हरियाणा राज्य में जिला झज्जर का नाम रोशन किया। जिसमे छात्र पूर्व ने सॉफ्ट बाल थ्रो में गोल्ड मैडल, जतिन और वंश ने शॉट पुट में गोल्ड मैडल, जतिन ने 100 मीटर दौड़ में तथा विक्की और चंचल ने 50 मीटर दौङ में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इसी प्रकार ऋषभ, तुषार व तन्नु ने सॉफ्ट बाल थ्रो में सिल्वर मैडल व दीपांशु ने शॉटपुट में सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि साक्षी व दीपक ने शॉट पुट व रिशिका ने सॉफ्ट बाल थ्रो, भूपेंद्र ने 100 मीटर दौड़, विराट ने 25 मीटर दौड़ और रवि ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया। सवेरा स्कूल के प्राचार्य लवकेश और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *