विद्यालय लोदीपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बड़ी जीत हासिल की
सचिन सोनी, राज घई, श्री आनंदपुर साहिब,
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बड़ी जीत हासिल की है। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल अवतार सिंह डरोली ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वमान्य प्रदर्शन के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की है। इसमें विद्यार्थियों की रुचि एवं प्रतिभा का सर्वांगीण विकास स्पष्ट नज़र आया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर में हुई जिसमें जगदीप सिंह ने शास्त्रीय संगीत में प्रथम स्थान, समरजीत सिंह और गुरसेवक सिंह ने वाद्य संगीत में प्रथम स्थान, अंशवीर सिंह ने पारंपरिक लोक गीत में दूसरा स्थान, अनुराग भारद्वाज ने 2डी विजुअल आर्ट, पारंपरिक लोक गीत (लड़कियां) में दूसरा स्थान हासिल किया। 2डी विजुअल आर्ट (लड़कियां) में मनप्रीत कौर ने तीसरा, वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी (एसईसी) रूपनगर प्रेम कुमार मित्तल और डिप्टी डीईओ सुरिंदरपाल सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी तथा समस्त स्टाफ की सराहना की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट चरणजीत सिंह, बलकार सिंह, मनिंदर कौर, बलजीत कौर, मुकेश कुमार, गुरचरण सिंह, तपिंदर कौर, अजविंदर कौर, कमलजीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, शुशील कुमार, गुरनैब सैनी, गुरप्रीत सिंह , पिंकी रानी , सुखविंदर कौर, राजवीर कौर, जसवीर कौर, तेजवंत कौर, लखवीर कौर, निर्मल कौर, चरणजीत कौर, कुलजिंदर कौर, दविंदर कौर, प्रदीप कौर, दीपशिखा सैनी, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।
