राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद के विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से किए मतदाता जागरूक
सुंदरनगर, 06 मई 2024,
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियां दिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही हैं। इसी के तहत 27 सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में जाकर के विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्वीप टीम द्वारा सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद में जाकर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की गई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप टीम के दिशा निर्देश में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद के छात्र-छात्राओं द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर के मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही कमांद बाजार में रैली निकालकर आम जन-मानस को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्वीप टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक शपथ पत्र भी प्रदान किए गए जिसे वे अपने घर में मौजूद मतदाताओं से हस्ताक्षर करवा कर लाएंगे।इस शपथ पत्र के माध्यम से प्रत्येक मतदाता 1 जून को मतदान करने की शपथ ग्रहण करेगा।
इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद के प्रधानाचार्य गणेश दत्त, प्राध्यापक अध्यापक वर्ग, स्वीप टीम टीम से देवेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, प्रवीण शर्मा, दिनेश शर्मा इत्यादि मौजूद है।
