राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी के छात्रों ने सीखे आपदा बचाव के गुण
जवाली, शिबू ठाकुर: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी स्कूल में प्रधानाचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंद्र सिंह द्वारा कांगड़ा भूकंप त्रासदी की 120वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष में स्कूली बच्चों को भूकंप से संबंधित विभिन्न प्रकार की मॉकड्रिल करवाई गई। जैसे ड्राप कवर, होल्ड ड्रिल सर्च एंड रेस्क्यू ड्रिल इवेक्यूशन ड्रिल व आपदा के दौरान घायल हुए छात्र व छात्रों को फर्स्ट एड, फर्स्ट एड ड्रिल के माध्यम से दी गई। इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंद्र सिंह द्वारा आपदा का अर्थ एवं आपदा से पहले, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद बचाव हेतु विभिन्न जानकारी बच्चों के साथ सांझा की। इस कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में 50 के करीब छात्र व छात्रों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
