February 18, 2026

कंप्यूटर शिक्षकों का संघर्ष तेज़, अब रणजीत सिंह ने शुरू किया आमरण अनशन

संगरूर: कंप्यूटर शिक्षकों के संघर्ष में नयी कड़ी जुड़ गई है। रणजीत सिंह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इससे पहले, देर रात संगरूर में आमरण अनशन कर रहे जॉनी सिंगला को पुलिस ने उठाकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिंगला ने अनशन जारी रखा। इस घटना के बाद रणजीत सिंह ने अनशन का नेतृत्व संभाल लिया।

डीसी कार्यालय संगरूर के बाहर शिक्षकों, कर्मचारी संगठनों और किसान यूनियनों ने धरना दिया और पंजाब सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि शिक्षकों का संघर्ष शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ रहेगा। नेताओं ने कहा कि प्रशासन के कदम शिक्षकों को डराने के लिए हैं, लेकिन वे झुकेंगे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *