March 14, 2026

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव के दौरान हंगामा करने के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव के दौरान हंगामा करने के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह उन दोनों पार्टियों की पूर्व नियोजित कवायद थी जो देश के किसी अन्य हिस्से में गठबंधन बनाने में बुरी तरह विफल रही हैं। चुघ ने कहा कि देश में कहीं भी दोनों पार्टियां एक साथ नहीं हैं, लेकिन चंडीगढ़ में वे गलत तरीकों से मेयर का पद हथियाने की फिराक में हैं।

उन्होंने कहा, दोनों दलों ने सरासर राजनीतिक अवसरवादिता का प्रदर्शन किया और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के अपने प्रयास में अपनी राजनीतिक आक्रामकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, भाजपा पिछले तीन वर्षों से बिना किसी विवाद के मेयर का पद जीत रही है। लेकिन इस बार दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया में भ्रम और हिंसा पैदा करने के लिए हाथ मिलाया, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से सम्पन्न हुई। आप और कांग्रेस पार्षदों की ओर से हिंसा का सहारा लेना और रिटर्निंग अधिकारी को अपना काम निष्पक्ष तरीके से नहीं करने देना शर्मनाक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *