March 18, 2026

सड़कों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया

हरियाणा सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान गुरुग्राम में जी-20 समूह की चौथी बैठक की मेजबानी करेगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत से चर्चा की। जिसमें गुरुग्राम और नूंह के उपायुक्त भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने सावधानीपूर्वक योजना और विस्तार पर ध्यान देने के महत्व पर जोर दिया। कौशल ने गुरुग्राम और नूंह जिलों के उपायुक्तों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण तथा शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *