February 22, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सानिध्य में स्ट्रैस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया

सुखविन्द्र, गगरेट, कारोबारियों को काम के दौरान होने वाले स्ट्रैस को खत्म करने के लिए जालंधर फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के साथ मिलकर होटल सुखमहल में ‘आओ डी स्ट्रैस करें’ शीर्षक के तहत स्ट्रैस मैनेजमेंट वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी डा. कवल भारती ने स्ट्रैस को डी-स्ट्रैस करने के कई उपाय बताए। उन्होंने उद्योगपतियों और कारोबारियों को विशेष तौर पर बताया कि वह अगले दिन की योजना एक दिन पहले ही बनाएंगे तो स्ट्रेस कम रहेगा। उन्होंने बताया कि उद्योगपति सुबह उठकर जब सबसे पहले अपने दिन की प्लानिंग करते हैं तो उनकी आधी ऊर्जा तो दिन की योजना बनाने में ही खत्म हो जाती है। इसलिए एक दिन पूर्व ही योजना बनानी चाहिए इससे सुबह ऊर्जा शत प्रतिशत रहती है। इसके अलावा
अपने काम को पूरे आनंद से करेंगे तो आपको कभी भी स्ट्रैस नहीं होगा। कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों की पारिवारिक महिलाओं और अन्य सदस्यों को उन्होंने विशेष तौर पर सुझाव दिया कि जब उनके कारोबारी पति काम से घर लौटें तो उनसे किस तरह की बातचीत की जाए ताकि उनका स्ट्रैस कम हो सके।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए भी अनेक सवाल किए। इस मौके पर उद्योगपति नरिन्दर सिंह सग्गू, दीपक बाली, नितिन कपूर, तुषार जैन, नवनीत गुप्ता, विवेक गुप्ता, मनीष क्वात्रा, जसजीत बेदी, अरविंद गुप्ता के अतिरिक्त दलजीत कौर, रवनीत कौर, अनु बेदी, गुंजन मित्तल, नमिता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, दिशा कपूर, साध्वी पल्लवी भारती, सन्नी सलूजा, दिवेश, ईशा आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्वामी सज्जनानंद ने आखिर में सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *