आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता : किशोरी लाल
बैजनाथ, मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत संसाई (वरवाल खड़) में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।
सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ हलके में लोगों की सुविधा के लिये आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जनाकांक्षाओं और क्षेत्र की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके के समग्र और संतुलित विकास से मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
किशोरी ने कहा कि सामुदायिक भवन इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी, जिसे पूरा करने का प्रयास की गया है। उन्होंने विभाग को यह कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आम जनमानस की चिंता करने वाली सरकार है। प्रदेश में सभी के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं को आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत वासियों को आश्वस्त किया कि चरणबद्ध तरीके से सभी मांगो को पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर महासचिव ब्लॉक कांग्रेस
समीर राणा, प्रधान प्रेमजीत सिंह, उप प्रधान अश्वनि, गुलाब सिंह, कैप्टन अनिल कुमार, ईश्वर दास, रणबीर सिंह,बीडीओ राकेश पटियाल, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
