December 21, 2025

मधुमेह के बढ़ते खतरे को रोकें, आज ही बंद करें इन पदार्थों का सेवन

विश्व मधुमेह दिवस का विषय 'मधुमेह देखभाल तक पहुंच' रखा गया है।

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों में मधुमेह रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल के दशकों में, मधुमेह एक गंभीर बीमारी बनकर उभरी है। आज के समय से छोटे-छोटे बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाता है। इस साल विश्व मधुमेह दिवस का विषय ‘मधुमेह देखभाल तक पहुंच’ रखा गया है। ऐसे में चलिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो चोरी-चोरी आपके शरीर में टाइप-2 मधुमेह के विकास के जोखिम को बढ़ा रहे हैं।

मीठे डिब्बा बंद पेय पदार्थ-

सोडा और डिब्बा बंद फलों के रस में बहुत अधिक चीनी की मिलावट होती है। इसलिए इन चीजों का नियमित सेवन करने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। वैसे भी आईने में प्रिजर्वेटिव और अन्य केमिकल मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं।सोडा और फलों के रस की जगह नारियल पानी, बिना चीनी वाली चाय या फलों के ताजा रस का सेवन करें। इससे मधुमेह का जोखिम काम होगा।

मैदा से बने खाद्य पदार्थ-

मैदा और परिष्कृत अनाज से बने खाद्य पदार्थों में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ये खून में शर्करा के स्तर को बढ़ाता है, जो मधुमेह का कारण बन सकता है। इसलिए इन चीजों का कम से कम सेवन करें। आप चाहें तो इन चीजों को ब्राउन राइस, क्विनोआ या साबुत अनाज वाली ब्रेड से बदल सकते हैं।

प्रोसेस्ड मीट-

बेकन, सॉसेज और डेली मीट को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इनमें केमिकल और प्रीजरवेटिव मिलाए जाते हैं। ये केमिकल और प्रीजरवेटिव मधुमेह के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। इसलिए डब्बा या पैकेट में बंद मीट का सेवन करने से परहेज करें और इसकी जगह ताजा मीट का सेवन करें।

यह भी पढ़ें स्वास्थ्य को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचता है नींबू

आलू के चिप्स-

आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ जैसी चीजें खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइप-2 मधुमेह के खतरे को बढ़ाने में इन दोनों चीजों का बड़ा योगदान है। ये दोनों चीजें ख़राब तेलों में तली जाती है। इसलिए इनका लगातार सेवन करने से मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें बढ़ती उम्र को तुरंत रोक देते हैं यह खास फूड्स

रोज खाएं फल और सब्जियां

फल और सब्जियां चाहे ताजे हों या कच्चे हों या पके हुए, यह सभी आहार में होना जरूरी हैं। इन स्वस्थ खाद्य पदार्थाें में पानी, फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह आहार पाचन को मजबूत करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। आलू और शकरकंद जैसे स्टार्च वाली चीजों को छोड़कर फलों और सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

यह बहुत जरूरी है कि आप अपने आहार में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियों को शामिल करें और हर दिन कम से कम पांच बार इसका उपभोग करें। इसके अलावा नियमित सैर, व्यायाम, योगाभ्यास भी मधुमेह के खतरे को रोकने के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *