February 24, 2026

प्रदेश विश्विद्यालय की टीम ने जीसी दौलतपुर चौक का किया निरीक्षण

दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा)
हिप्र विश्वविद्यालय की इंस्पेक्शन टीम ने सोमवार को जीसी दौलतपुर चौक में सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत चल रहे बीबीए/बीसीए विभाग का निरीक्षण किया और कॉलेज प्रशासन को सुधार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस टीम में वाईस चांसलर के नॉमिनी के रूप में लॉ डिपार्टमेंट के प्रो.रघुविन्दर ने शिरकत की जबकि बीबीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में प्रो दिनेश शर्मा,बीसीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में प्रो ए.जे.सिंह और सरकार के नॉमिनी के रूप में जीसी अम्ब से डॉ राजेश शर्मा ने शिरकत की।कॉलेज पहुंचने पर पहुंचने पर प्राचार्या प्रो रितु जसवाल की अगुवाई में स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर टीम का स्वागत किया।ततपश्चात टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया,साथ ही विद्यार्थियों का ज्ञान भी परखा। इसके अतिरिक्त कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। गौर रहे वर्तमान समय मे सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत बीबीए/बीसीए में 40-40 सीटे है और कॉलेज प्रशासन द्वारा दोनों विभागों में सीटें बढ़ाने हेतु विश्विद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया था।उधर कॉलेज प्राचार्य प्रो रितु जसवाल ने बताया कि हिप्र विश्विद्यालय की इंस्पेक्शन कमेटी ने सोमवार को कॉलेज के बीबीए/बीसीए विभाग का निरीक्षण किया और कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर से टीम सन्तोषजनक दिखी, फिर भी टीम ने कुछ जरूरी सुझाव दिए है जिनपर शीघ्र अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त टीम द्वारा वाईस चांसलर के पास रिपोर्ट शीघ्र जमा करवा दी जाएगी।उक्त टीम के सकारात्मक रवैये से लगता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कॉलेज में बीबीए/बीसीए सीटें बढ़ाए जाने की पूरी आस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *