February 26, 2026

कांगड़ा के डगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा: सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के सहयोग से जिला कांगड़ा के डगवार में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इससे कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व चंबा जिला के दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे। इस संयंत्र की क्षमता तीन लाख लीटर तक होगी जिसमें उच्च गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद भी तैयार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *