March 12, 2026

मरवाड़ी स्कूल में चल रहा है प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर

दौलतपुर चौक, 2 जून (संजीव डोगरा ): दिल्ली में आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तर की भारोतोलन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मरवाड़ी स्कूल में हो रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य निशा संदल ने जानकारी देते हुए बताया की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में आयोजित हो रहे इस शिविर में प्रदेश भर की 10 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही है। शिविर में 7 खिलाड़ी छात्राएं तनीषा रानी, सुहानी, तानिया, पल्लवी चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, सुनाक्षी राणा मरवाड़ी स्कूल जबकि तीन खिलाडी छात्राएं अंचल, ईशा पासवान और अंशिका गुलेरिया जिला कांगड़ा के डाह कुलारा स्कूल की है। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य कोच रजनी वाला, सहायक कोच मीनाक्षी शर्मा, टीम इंचार्ज शिवेंद्र जम्बाल व डी.पी.ई. रणेश कंवर खिलाडियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *