December 22, 2025

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की शोभा यात्रा की अगुवाई
प्रशासन ने डेढ़ लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए कृषि मंत्री को किया भेंट।

नूरपुर, 6 सितंबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने आज बुधवार को नूरपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा चौगान से होते हुए श्री बृजराज स्वामी मंदिर में संपन्न हुई, जिसकी उन्होंने अगुवाई की। कृषि मंत्री पारम्परिक तौर पर पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके पश्चात, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शिरकत की। इस मौके पर विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का,मलेंद्र राजन,राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए हमें गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रही हैं क्योंकि उन्होंने हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री बृजराज स्वामी मंदिर का सदियों पुराना इतिहास है, जिसमें लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि यहां के जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।
कृषि मंत्री ने लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और उच्च रीति-रिवाजों पर गर्व होना चाहिए।
चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की तेजी से बहाली तथा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में इस आपदा से उभरने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से आपदा की इस घड़ी में पीड़ित मानवता की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
इससे पूर्व, आयोजन समिति के अध्यक्ष एवम एसडीएम गुरसिमर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन तथा श्री बृजराज मंदिर ट्रस्ट ने कृषि मंत्री को श्री बृजराज स्वामी का चित्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और लोगोें की आस्था का केंद्र है।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने डेढ़ लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए कृषि मंत्री को भेंट किया
इस अवसर पर श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल ट्रस्ट,वृंदावन द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूपों को भी दर्शाया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम गुरसिमर सिंह,एएसपी मदन कांत, डीएसपी विशाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महिंद्र धीमान,प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *