February 14, 2026

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कृषि मेले के रूप किया जाएगा आयोजित

मंडी: इफको मंडी द्वारा नैनो उर्वरकों पर आधारित ‘प्रशिक्षण एवं भ्रमण’ कार्यक्रम के समापन समारोह में पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको हिमाचल प्रदेश के मुखिया उप महाप्रबंधक भुवनेश पठानिया ने की।
कार्यक्रम में मुख्यतिथि सोहन लाल ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी किसानों को नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग हेतु इफको द्वारा पूरे भारत वर्ष में 2800 और प्रदेश में 13 ड्रोन किसानों को दिए जायेंगें, जिसका प्रशिक्षण और विस्तृत जानकारी इस कैम्प के माध्यम से किसानों को दी गई, जिससे निश्चित रूप से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में इस वर्ष आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले को किसान मेले के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में परंपरागत खेती के तरीकों में कमी आने से अब लोग बैलों को नहीं रखते है जिससे नलवाड़ मेले में भी कम पशुओं का क्रय-विक्रय हो रहा है। इस मर्तबा किसानों को इस मेले में आधुनिक, नवीनतम कृषि करने के तौर तरीकों सहित नैनो उर्वरकों सहित ड्रोन टेक्नोलॉजी के प्रयोग से दवाईयों और कीटनाशकों के प्रयोग का डेमोंस्ट्रेशन सहित कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से कार्यशालाओं का आयोजन करवाते हुए किसानों की उन्नति के प्रयास किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *