January 26, 2026

अखिल भारतीय किसान सभा की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न

सोलन, कमल जीत: अखिल भारतीय किसान सभा की राज्य स्तरीय बैठक पर्यटक स्थल चायल के समीप ग्राम पंचायत झाजा के झाजा गांव में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने की। इस बैठक में विचार विमर्श किया गया किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। चकोता धारक किसानों को उनकी जमीन का मालकाना हक दिया जाए। झाजा गांव में लोगों को सेंचुरी से आ रही समस्या का मुद्दा भी बैठक में गरमाया। ग्राम पंचायत झाजा के लोगों की चरानद भूमि 240 बीघा ओल्ड टूरिज्म के नाम करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। यह भूमि बिना पंचायत के एनओसी व स्थानीय लोगों के अबजेक्शन भी नहीं सुना गया। अखिल भारतीय किसान संघ शिमला में 20 मार्च को बड़ा आंदोलन करने जा रहा है जिसमें झाझा व दंगील पंचायतों से भी लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसी दिन प्रदेश किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सरकार से मिलेगा और उन्हें किसनो की समस्याओं का एक मांग पत्र सोपा जाएगा। इस बैठक में किसान सभा के जिला प्रधान प्यारेलाल वर्मा, किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह धीमान, ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा वर्मा, भाजपा नेता धर्म सिंह, पूर्व प्रधान मानसिंह, ग्राम पंचायत कोट के पूर्व प्रधान हीरा सिंह, प्रताप सिंह ठाकुर, चैन सिंह, पंचायत सदस्य सतीश कुमार, दुर्गा दत्त, सहित करीब 50 लोगों ने इस बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *