राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पुलिस मैदान रिकांगपिओ में
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे शिरकत
रिकांगपिओ,
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह जो कि पुलिस मैदान रिकांगपिओ में आयोजित किया जा रहा है के संदर्भ में बैठक ली।
उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा उसके उपरांत उपस्थित लोगों को अपना संबोधन देंगे।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला के सभी विभागाध्यक्षों से आहवान किया कि वे इस समारोह के सफल आयोजन के लिए संयुक्त प्रयास करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर उचित प्रबंधन करें।
उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएगी जहां पर वर्तमान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों व स्वयंसेवी संगठन के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
