February 26, 2026

युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण: डाॅ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाॅ. शांडिल गत सांय सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शामती के गांव धोबटन में आयोजित मेले को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल जहां व्यक्ति को शरीरिक रूप से मज़बूत बनाता है वहीं मानसिक रूप से सुदृढ़ भी करता है। आज के व्यस्त जीवन में सभी के लिए खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। खेल मनुष्य के कार्य करने के तरीकों में गति और सक्रियता लाता है। डाॅ. शांडिल ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल-कूद बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद गतिविधियों से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *