खेलों से होता है सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास-सुशील कालिया
दौलतपुर चौक : ( संजीव डोगरा)
क्षेत्र के साईं स्पोर्ट्स क्लब डंगोह खास द्वारा रविवार को अंडर-14 एवम अंडर 19 बॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला पार्षद सुशील कालिया ने शिरकत की। आयोजक जतेन्द्र राणा की अगुवाई में जिला पार्षद सुशील कालिया का वार्म वेलकम किया गया एवम उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि सुशील कालिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेलों का आयोजन होने से जहां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलता है वही उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का भी विकास होता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने में इस तरह के टूर्नामेंट सहायक होते हैं। सुशील कालिया ने कहा कि समय की जरूरत है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को शौक के इलावा प्रोफेशनल स्तर पर अपनाना होगा ताकि युवा अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें। उधर अंडर-14 का फाइनल मैच मवा सिंधिया एवम दौलतपुर चौक के बीच खेला गया जिसमें मवा सिंधिया ने दौलतपुर चौक को पटखनी देते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया जबकि दौलतपुर चौक उपविजेता ट्रॉफी से सन्तोष करना पड़ा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त एक्सियन सतिन्दर राणा, क्लब के अध्यक्ष जतेन्द्र राणा, राजिंद्र जसवाल, पॉपिंद्र जसवाल, सूबेदार आर एस राणा, बालकृष्ण शर्मा, राजीव शर्मा, अमित राणा इत्यादि उपस्थित रहे।
