कुल्लू में लड़कियो के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया
कुल्लू, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया की जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू आज अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य पर ग्रामीण खेल कूद समीति के साथ मिलकर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान” के अंतर्गत ढालपुर के रथ मैदान कुल्लू में लड़कियो के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की वालीबॉल, कबड्डी, रस्सा कस्सी व राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धाएँ आयोजित करवाई गई। इस खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के स्कूल, कॉलेज, युवा मण्डल, महिला मण्डल, खेल संस्था से आई लडकियों की टीमो ने भाग लिया। इसके साथ प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को ट्राफी व उचित ईनाम राशि के साथ सम्मानित किया गया
