March 27, 2026

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

दौलतपुर चौक, 2 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुनेरन में प्राथमिक स्कूलों की तीन दिवसीय 27वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यातिथि ब्लाक कांग्रेस गगरेट के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 70 प्राथमिक विद्यालयों के 460 खिलाडी भाग ले रहे है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अश्मील अख्तर , महासचिव सुनीता शर्मा, सतपाल, प्रधान गुरमुख सिंह , उप प्रधान राजीव कुमार, नेत्र कलसी, कश्मीर सिंह ,राजिन्द्र कुमार, एस. एम. सी. प्रधान सरोज कुमारी , पंच कर्म चंद, ध्रुव ठाकुर , प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह,जगदेव सिंह जग्गी, शमीना बेगम इत्यादि मौजूद रहे। पहले दिन कबड्डी के हुए मैच में भंजाल ने कड्ड को व कुहाड़छन्न ने भरवाईं को हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *