December 27, 2025

आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र कुरुक्षेत्र संगीत, योग और मेडिटेशन के लिए उत्तम स्थानः डॉ. वीरेंद्र पाल

संगीत, संस्कृति और आध्यात्मिकता व्यक्तित्त्व को आगे बढ़ाता हैः निदेशक महासिंह पूनिया
जीवन में मुश्किल दौर से भी निकल कर मेडिटेशन की राह पर चला जा सकता हैः बरीधी
रामनवमी के पावन अवसर पर जनसंचार संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों द्वारा धार्मिक और आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन
बुल्गारिया आस्ट्रिया और इटली के संगीतकारों ने अपने वाद्ययंत्रो से दी आध्यात्मिक प्रस्तुतियां

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में रामनवमी के अवसर पर रविवार को जनंसचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम में इंटरएक्टिव सैशन के तहत गुरुदेव श्री चिन्मय कुमार घोष के सानिध्य में ‘अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट ‘बरीधी ऐनसेंबल‘ कार्यक्रम का आयेाजन किया। बुलगारिया के बरीधी के नेतृत्त्व में आस्ट्रिया और इटली के सयुक्त संगीतकारों ने ‘गायत्री मंत्र’ के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट के संगीतकारों ने अपने आध्यात्मिक गुरु श्री चिन्मय कुमार घोष द्वारा संगीतबद्व किये हुए बांग्ला भजन प्रस्तुत किए। संगीत एवं नृत्य विभाग के छात्र विकास कुमार ने तबला के साथ अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों के साथ बखूबी लयबद्ध होकर साथ दिया जिसकी प्रशंसा बरीधी एवं उसके दोनो सह कलाकारों ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *