February 14, 2026

सभी जिलों में सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो के अंतर्गत एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स वर्ष 1992 से लेकर आज तक बनी सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने समितियों का ऑडिट करवाया है और स्वतः संज्ञान लेकर मामला जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा है। इसके साथ ही पैसे की रिकवरी के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रॉपर्टी अटैच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *