March 16, 2026

स्वच्छता ही सेवा के तहत विशेष पखवाड़ा जारी

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब 22 सितंबर, नगर परिषद श्री आनंदपुर साहिब ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। यह कैंप नगर परिषद श्री आनंदपुर साहिब द्वारा भाई जैताजी सिविल अस्पताल आनंदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसमें सफाई कर्मियों का निःशुल्क शारीरिक परीक्षण एवं निःशुल्क दवाइयां दी गईं। इस शिविर में कार्यकारी अधिकारी हरबख्श सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर मदन लाल ने सफाई कर्मचारियों का उनके स्वास्थ्य का ख्याल और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने स्वच्छता ही सेवा के तहत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *