बेरी के खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप – कैंप में 42 दिव्यांगोंं की हुआ कृत्रिम अंगोंं के लिए रजिस्ट्रेशन
झज्जर, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि डीसी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में अरावली पावर कंपनी लिमिटेड झज्जर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम नई दिल्ली द्वारा जिला झज्जर के दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सीएसआर स्कीम के तहत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग जांच माप तौल उपरांत उपलब्ध कराए जाएंगे। सोसायटी की ओर से खेल स्टेडियम भागलपुरी चौक बेरी में शिविर के तीसरे दिन बेरी में आज 42 से ज्यादा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक जनों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
उन्होंने बताया कि चौथा शिविर बीडीपीओ ऑफिस मातनहेल में सोमवार 30 अक्टूबर को लगेगा तथा 31 अक्टूबर को रेडक्रॉस भवन झज्जर में लगेगा। उन्होंने बताया इन कैंपों में जिले का कोई भी दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक भाग लेकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए दिव्यांग को पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड , यूडी आईडी कार्ड की प्रति की एवं आय आय प्रमाण पत्र की कॉपी जो की 22 हजार 500 रूपए प्रति माह से ज्यादा नहीं हो लेकर अनिवार्य होगा व वरिष्ठ नागरिकों के लिए आय प्रमाण पत्र की प्रति जो की 15 हजार रुपए प्रतिमाह से ज्यादा ना हो, उम्र 60 साल से ऊपर हो, आधार कार्ड की कॉपी तथा परिवार पहचान पत्र की कॉपी लानी होगी। इसके उपरांत आपको सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे जैसे तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कान के मशीन बैसाखी, छड़ी, चश्मा आदि। सचिव ने बताया कि दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में दुबलधन कॉलेज से अक्षय, लक्की, साहिल, अंकित और नेहरू विश्वविद्यालय झज्जर और रेड क्रॉस के स्पेशल वॉलिंटियर्स हेमन्त शर्मा, निशा जाखड, मोनिका इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से पवन कुमार सहायक सचिव ,कंचन कुमार प्राथमिक सहायता प्रवक्ता, दीपक कुमार, तरुण गर्ग व रणबीर आदि मौजूद रहे। इस कैंप में दिल्ली से डॉक्टर की टीम दिव्यांगजन वरिष्ठ नागरिकों का हेल्थ चेकअप के लिए आई हुई है। नई दिल्ली की टीम में डॉक्टर विक्रम सिंह, आशुतोष, सागर, आशु और सोनिया आदि मौजूद रहे।
