“हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान के तहत की गई विशेष गतिविधियाँ – डॉ. दलजीत कौर
राज घई, कीरतपुर साहिब, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी दलजीत कौर के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीरतपुर साहिब के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तहत आज डेंगू रोकथाम हेतु विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. दलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीरतपुर साहिब के अंतर्गत 24 हेल्थ वेलनेस सेंटर और शहरी क्षेत्र नंगल, कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में डेंगू की जांच की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र को चिन्हित किया गया जहां डेंगू का लार्वा होने की संभावना है, उस क्षेत्र का दौरा किया गया व जहां भी डेंगू का लार्वा मिला उसे नष्ट कर दिया गया।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. जंगजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में भी मनाया जाता है, ताकि सप्ताह में एक दिन रुके हुए पानी को सुखाकर लार्वा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू मलेरिया बुखार से बचने के लिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, यदि पानी जमा है तो उसे मिट्टी आदि से हटा दें, जिससे बीमारी पैदा न हो सके। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा गैर सरकारी संगठन, स्वच्छता समितियों के सदस्य और नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के कर्मचारी भी मौजूद थे।
