February 25, 2026

स्पीकर द्वारा स्वतंत्रता संग्रामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने स्वतंत्रता संग्रामी अमर सिंह सुखीजा के निधन पर गहरे दुख व्यक्त किया है। यहाँ से जारी बयान में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि अमर सिंह सुखीजा ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान फरीदकोट रियासत के विरुद्ध चलाए गए परजामंडल आंदोलन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह के कंधे से कंधा जोड़ कर इस संघर्ष में उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के दौरान फरीदकोट रियासत की तरफ से अमर सिंह सुखीजा को अनेक सज़ाएं दीं गई, परन्तु उन्होंने बिना झुके देश की स्वतंत्रता में अपना अहम योगदान डाला। उन्होंने कहा कि अमर सिंह सुखीजा के जाने से हम एक विलक्षण सख्शियत से वंचित हो गए हैं। 

उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दे और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *