February 19, 2026

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली

फिल्म रायन को प्रदर्शित हुये नौ दिन हो गये हैं। रायन ने भारतीय बाजार में ग्रास 72 करोड़ से अधिक की कमाई की है, वहीं विदेश भी फिल्म रायन शानदार कमाई कर रही है। रायन ने विदेश में ग्रास 32 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह रायन ने वर्ल्डवाइड ग्रास 104 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।इस फिल्म में एक शख्स के बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म रायन में धनुष के अलावा, प्रकाशराज, संदीप किशन, अपर्णा बालमुरली और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी है। फिल्म रायन में एआर रहमान का म्यूजिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *