February 19, 2026

छुट्टियां मनाने सोनिया, राहुल पहुंचे हैं शिमला

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी प्रकट की

शिमला: छुट्टियां मनाने शिमला आए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिनभर छराबड़ा में रहे। दोनों ने छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में दिनभर आराम किया। वे महाराष्ट्र व झारखंड व अन्य स्थानों पर हुए चुनाव के परिणाम का फीडबैक लेते रहें।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से फोन पर चर्चा की और प्रियंका गांधी वाड्रा को जीत की बधाई दी। प्रियंका वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट से भारी अंतर से चुनाव जीता है। गांधी परिवार का यह निजी दौरा है। उन्होंने किसी से भी बातचीत नहीं की।

सोनिया व राहुल गांधी के करीब एक सप्ताह तक शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। दोनों के शिमला पहुंचने से पहले छराबड़ा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद एक्स पर लिखा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि प्रियंका साहस, करुणा व अटूट समर्पण के साथ वायनाड की प्रगति व समृद्धि के लिए कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *