March 26, 2026

पुलिस थाना नूरपुर में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के गायक प्रेम शर्मा के द्वारा लिखा गाना हुआ रिलीज़

अनंत ज्ञान कोटला, शिबू ठाकुर: प्रेम शर्मा जिला कांगड़ा तहसील ज्वाली रजोल के स्थाई निवासी हैं। वर्तमान में नूरपुर पुलिस थाना में बतौर अन्वेषणा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अल्लेखनीय है कि प्रेम शर्मा ने इससे पहले, फौजणें, भाभो देरणं तेरा वो खराब मिजों छेड़दा रैहदां, आदि गाने गाए हैं जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है। प्रेम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रव ने बनाए मेल गाना उन्होंने स्वयं लिखा तथा खुद गाया है जिसे म्यूजिक झाजी ने दिया और इसकी शूटिंग पालमपुर में की है प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था।उन्होंने बताया कि यह गाना पहाड़ी कल्चर को संजोए रखने पर बनाया गया है यह गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं लोगों का बहुत प्यार वो स्नेह प्राप्त हो रहा जिसके लिए प्रेम शर्मा ने दर्शकों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *